23 अक्टूबर का इतिहास- राजस्थान के पूर्व CM व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का 1923 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
23 अक्टूबर का इतिहास- राजस्थान के पूर्व CM व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का 1923 में जन्म

23 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 23 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

23 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1764: मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
  • 1915: न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
  • 1922: जर्मन सेना ने सैक्सनी का अधिग्रहण किया और वहाँ के सोवियत गणराज्य को कुचल दिया।
  • 1943: नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
  • 1946: त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
  • 1946: संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
  • 1947: गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी पहले ऐसे दंपति थे, जिन्हें चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार कार्बोहाइड्रेट साइकल के सिद्धांत के लिए दिया गया था।
  • 1965: हंगरी की जनता ने पूर्व सोवियत संघ के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया।
  • 1958: रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1978: चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
  • 1980: सोवियत संघ के प्रधानमंत्री अलेक्सी एन कोसीजिन ने इस्तीफे की घोषणा की।
  • 1980: लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
  • 1989: हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
  • 1998: जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 2001: नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
  • 2004: जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया।
  • 2008: नया कम्पनी विधेयक लोकसभा में पेश हुआ।

23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1778: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान स्वतंत्रता सेनानी और कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा का जन्म।
  • 1898: श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई का जन्म।
  • 1923: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म।
  • 1937: हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का जन्म।
  • 1957: भारतीय उद्योगपति और टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का जन्म।

23 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)