23 सितंबर का इतिहास- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म, 1965 के भारत-पाक जंग में युद्धिवराम का ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  
23 सितंबर का इतिहास- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म, 1965 के भारत-पाक जंग में युद्धिवराम का ऐलान

23 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 23 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

23 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1803 : असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।
  • 1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत।
  • 1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया।
  • 1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।
  • 1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।
  • 1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान।
  • 1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
  • 1983 : कराची से अबुधाबी के लिए उड़ा गल्फ़ एयर का विमान आतंकियों ने उड़ाया।
  • 2002: मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लांच हुआ।
  • 2003: भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
  • 2004: हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
  • 2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किये।

23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1862 : महान राष्ट्रभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म।
  • 1903: स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहर अली का जन्म हुआ।
  • 1908: राष्‍ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1917: विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म हुआ।
  • 1935: हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ।

23 सितंबर को हुए निधन

  • 1863 : 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम का निधन।
  • 1939: विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन हुआ था।

22 सितंबर का इतिहास- सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु नानक देव का 1539 में करतारपुर में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)