इतिहास में 23 जून- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में 1953 को निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 23 जून- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में 1953 को निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 23 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

23 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य 1810 को पूरा हुआ।
  • क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को 1868 में टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
  • फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी 1888 में बने।
  • एस्टोनिया की सेना ने 1919 में उत्तरी लातीविया में जर्मन सेना को पराजित किया।
  • जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति 1956 में चुने गए।
  • जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता 1960 में हुआ।
  • एयर इंडिया का एक यात्री विमान 1985 को आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
  • अफ्रीकी देश माल्दोवा ने 1991 में आजादी की घोषणा की।
  • संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1994 में दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
  • शेख हसीना वाजेद ने 1996 में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने 2008 में सिफ़ारिश की।
  • गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ 2014 में विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।

23 जून को जन्मे व्यक्ति

  • अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म 1912 में हुआ।
  • अमेरिकन गायिका जून कार्टर का जन्म 1929 में हुआ।
  • गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का जन्म 1934 में हुआ।
  • हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म 1934 में हुआ।
  • प्रदीप कुमार बनर्जी का जन्म 1936 में हुआ भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
  • मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्म 1964 में हुआ।
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना 1980 में जन्म हुआ।

23 जून को हुए निधन

  • महान् मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन 1761 में हुआ।
  • ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन 1834 में हुआ।
  • राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन 1914 में हुआ।
  • गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका का निधन 1939 में हुआ।
  • भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में 1953 को निधन हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त संस्थापक श्रीप्रकाश का निधन 1971 में हुआ।
  • भारतीय नेता एवं इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन 1980 में हुआ।
  • वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन 1995 में हुआ।

    इतिहास में 22 जून- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का 1932 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)