23 जुलाई का इतिहास- प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का 1906 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 23 जुलाई- प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का 1906 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 23 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने 1829 में टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
  • हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाईन 23 जुलाई 1877 को बिछायी गयी।
  • मोटर कंपनी फोर्ड ने 1903 में अपनी पहली कार बेची।
  • चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज 1904 में की गई।
  • हिटलर ने 23 जुलाई 1942 में स्टालिनग्राद पर कब्जा करने का आदेश जारी किया। 1944 अमेरिकी सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया।
  • आज ही के दिन 1983 में शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात LTTE विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं।
  • अमेरिका ने 1998 में सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुआ था।
  • ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 1898 में हुआ था। वह ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे।
  • प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था।

23 जुलाई को हुए निधन

  • कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन 2004 में हुआ था।
  • 2012 में स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ था।
  • प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन 2016 को हुआ था।

लेनिन ने की थी भारतीय आजादी की वकालत, तिलक का किया था खुला समर्थन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)