24 जून राशिफल: तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 24, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (24 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आप अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। करियर के मोर्चे पर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज एक मिलाजुला परिणामों वाला दिन होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आप जब चाहें तब अपने साथी का सहयोग प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज के दिन सही सलाहों पर ध्यान दें। दोस्तों की बात गौर करें। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। परिवार वालों के साथ ही समय बितायेंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

छात्रों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। न्यायालय संबंधी मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पैसा कमाने के अलावा अपनी अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज दिन आपको बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहेंगे। यह महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है। आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको जल्द मिल सकता है।  

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत की चिंता सताएगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है। आपको अपने काम से लाभ मिलेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोध आपको फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। धन संचय में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)