24 मार्च राशिफल: इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग, कन्या और मकर राशि के जातकों के खर्चे बढ़ेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (24 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष: आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका व्यापार भी गति पकड़ेगा। आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको सफलता और सितारों का साथ मिल सकता है। जीवन में कुछ नई चीजों की शुरुआत हो सकती है। आप खुद को राहत भरी परिस्थितियों में पा सकते हैं। कई विचार धीरे-धीरे काम के रूप में उभर रहे हैं। विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए समय शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज फायदा होने की उम्मीद है। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: नई ऊर्जा शक्ति और उत्साह के साथ दिन शुरू होगा। सकारात्मक सोच से फायदा होगा। पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। अदालती कामकाज में संभल कर काम करने की जरूरत है। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। किसी पर आंख मूँद कर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें।


सिंह: आज आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है। आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर बेहिसाब खर्च करने से बचें। धन की बचत करने की आदत डालें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

तुला: आज आपको धन लाभ के योग हैं। निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई जरूरी काम अपने लोगों की मदद से हल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। एक समय में एक ही काम पर फोकस करें तो जल्द ही सफलता मिलेगी। धार्मिक कर्मकांड में आपका मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

मकर: आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ:  आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

मीन: आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)