इतिहास में 24 मार्च- मोरारजी देसाई 1977 में भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 24 मार्च- मोरारजी देसाई 1977 में भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • कोलकाता से आगरा के बीच 1855 में पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया।
  • ब्रिटिश कैबिनेट मिशन 1855 में भारत पहुंचा।
  • घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान 1882 में आज ही के दिन हुई थी। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • शिकागो और न्यूयार्क के बीच 1883 में पहली बार फोन से बातचीत हुई।
  • अमेरिका में 1932 में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
  • इराक ने 1959 में बगदाद समझौते से खुद को अलग कर लिया।
  • मोरारजी देसाई 1977 में भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
  • भारतीय सेना ने 1990 में श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
  • एज़र वीज़मैन 1993 में इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
  • पी.एन. भगवती (भारत) 1999 में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के उपाध्यक्ष चयनित।
  • तपेदिक ( क्षयरोग ) की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए 2003 से दुनिया भर में आज के दिन को “विश्व क्षय रोग दिवस” मनाया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2007 में विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
  • भूटान 2008 में लोकतांत्रिक देश बना।

24 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • संगीतकार और कवि मुथुस्वामी दीक्षित का 1775 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय राजनेता और अधिवक्ता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का 1863 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का 1892 में जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का 1979 में जन्म हुआ।
  • भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का 1984 में जन्म हुआ।

24 मार्च को हुए निधन

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)