24 मई राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, तुला राशि वालों का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (24 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। लगातार काम में लगे रहना आपको थकान और तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।


वृष:  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना है। इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाएँ। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है।

मिथुन: आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क: आज कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन की आवक होगी। नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे।


सिंह: आज आपका भाग्य बदलने के लिए तैयार हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी। परिवार में सुख, शांति और प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करेंगे।

कन्या: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिवार में भी एकजुटता रहेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

तुला: आज आपको धन लाभ के योग हैं। निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई जरूरी काम अपने लोगों की मदद से हल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। एक समय में एक ही काम पर फोकस करें तो जल्द ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। मन हर्षित होगा। परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।  प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

मकर: आज नौकरी करने वालों को दिक्कत हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में खुशियों के पल आएंगे। रोमांस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें।  स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ:  आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काम में सफलता हासिल करेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

मीन: आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी तो होगी। व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)