24 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का 1921 में जन्म, ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का 2017 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
24 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का 1921 में जन्म, ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का 2017 में निधन

24 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1579: जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
  • 1605: मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
  • 1648: प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
  • 1851: कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
  • 1945: द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना की गई।
  • 1946: रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
  • 1947: जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।
  • 1948: बर्नार्ड बारूक ने 1948 में सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
  • 1949: न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
  • 1975: बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
  • 1984: काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन शुरु।
  • 2000: दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा की।
  • 2001: नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
  • 2004: ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।

24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1911: भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक अशोक मेहता का जन्म।
  • 1914: स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म।
  • 1915: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म।
  • 1921: सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म।
  • 1940: भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म।

24 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)