24 सितंबर का इतिहास- ISRO के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया

  • Follow Newsd Hindi On  
24 सितंबर का इतिहास- ISRO के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया

24 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1688: फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1726: ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 1932: डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
  • 1948: होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
  • 1971: ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • 1990: पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • 1996: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 2003: फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 2007: म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • 2008: भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • 2008: मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 2009: देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • 2010: उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 2014: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1861: महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म।
  • 1940: भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म।
  • 1950: भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
  • 1963: वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म।

24 सितंबर को हुए निधन

  • 1859: सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)