25 अगस्त राशिफल: आज इन राशिवालों को संभलकर करना होगा निवेश, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 25 August, 2020: आज 25 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 August 2020 Ka Rashifal):-

1. मेष राशि 


आज के दिन आपके संबंध घनिष्ठ होंगे। आपको धन लाभ भी होगा। पैसों और बिजनेस के मामलों पर खास ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही  सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है।

2. वृष राशि 

घर के कार्यों में भी मुख्य भूमिका निभानी पड़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो हृदय से संबंधित मरीजों को अपने खान-पान में सतर्कता बरतनी चाहिए। आज के दिन आपको तनाव पहले से ज़्यादा महसूस होगा.


3. मिथुन राशि 

आज के दिन आपका पहले से अटका हुआ कोई कार्य पुनः शुरू हो सकता है। आपको धन, व्यापार और जीवन से संबंधित लाभ मिलेगा। भूमि से जुड़ी चीज़ों में आपको आराम मिलेगा।

4. कर्क राशि 

स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। समाजिक मान-समान भी प्राप्त होगा। किसी गरीब की मदद करने में पीछे न हटें।

5. सिंह राशि 

आज के दिन धन के आदान-प्रदान में सतर्क रहना चाहिए। लोन की किश्त आपको परेशान कर सकती है।  ऑफिस में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, उनकी प्रेरणा से खुद में सकारात्मक बदलाव को महसूस करेंगें।

6. कन्या राशि 

लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल पाएगी। किसी पर भी आँख बंद कर भरोसा करने से बचना होगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज़्यादा सजग रहना जरूरी है। किसी अपने के द्वारा विश्वासघात हो सकता है। ऐसे में खास तौर पर सजग रहें।

7. तुला राशि 

आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। भविष्य से जुड़ी तमाम नीतियां आज के दिन आप बना सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

8. वृश्चिक राशि 

निवेश की योजना बन सकती है। अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा। अधूरे कार्य पूरे होने से मन में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। घर से जुड़ी समस्या का अंत होगा।

9. धनु राशि 

अगर आप काफी लंबे समय से किसी अच्छी खबर का इंतज़ार कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आज के दिन आपको अच्छी खबर मिलना तय है। मन में उत्साह और परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा।

10. मकर राशि 

खुदरा व्यापारियों को आर्थिक तौर पर विशेष लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना ज़रूरी है। इसके अलावा वाहन मशीनरी के प्रयोग इत्यादि में भी सावधानी रखें।

11. कुंभ राशि 

आपकी मेहनत का पैसा कहीं फंसने की वजह से आपको तनाव महसूस होगा। आप में से कई लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिनको पहले से यह समस्या है वह अलर्ट रहें।

12. मीन राशि 

आज के दिन कई लोगों को प्रोमोशन लेटर मिल सकता है। अच्छे प्रदर्शन को देखकर बॉस की गुड बुक में शामिल होगें। मानसिक तनाव आपको आज के दिन घेरकर रखेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)