25 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 February 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रिय जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा। कन्याओं के विवाह से जुड़ी बात फाइनल हो जाएगी।


वृष: आज अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयाकरेंस । मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन: आज का दिन ठीक रहेगा। हर काम को सोच समझकर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों की तरक्की में बाधा आएगी। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेगें। घर में मेहमान के आने से घर का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोई नया काम सीखने का अवसर भी आपको मिलेगा।

कर्क: आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते है। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे, किंतु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते है। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज बिना सोचे किसी पर भरोसा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है। आज आप पड़ोसियों के साथ किसी आयोजन में जाएगे। आज शाम का समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या: आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आएं। यदि किसी की बात या नीयत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला: आज काम में व्यस्तता रहेगी। सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ेगा। आपको धन लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत दिखेंगे। रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ: आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे आपके कई काम बनेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपका आत्मबल बढ़ेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन:  दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)