25 जुलाई राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, इन राशियों को मिलेगी सफलता

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 25 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज दिन आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस में सारे काम समय से पूरे कर लेंगे। आज दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। किसी को उधार पैसे देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सभी कार्य सरलतापूर्ण संपन्न होंगे। कामकाज में लाभ भी होगा। इनकम अच्छी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके लिए दिन काफी बेहतरीन हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम के बोझ से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सफलता पाने के साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख सकते हैं। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार कर लें। कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी। लव पार्टनर का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

कार्य की सफलता से मन गदगद रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से आप खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। प्रेम की स्थिति भी सुधार की ओर है। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज के दिन आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।  आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।  काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी। आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। मन से खुश होंगे। हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। खर्च से परेशान हो सकते हैं। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है।आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)