25 जून राशिफल: तुला राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का सहारा, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 25, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रिय जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा। कन्याओं के विवाह से जुड़ी बात फाइनल हो जाएगी।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयाकरेंस । मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन ठीक रहेगा। हर काम को सोच समझकर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों की तरक्की में बाधा आएगी। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेगें। घर में मेहमान के आने से घर का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोई नया काम सीखने का अवसर भी आपको मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते है। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे, किंतु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते है। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज बिना सोचे किसी पर भरोसा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है। आज आप पड़ोसियों के साथ किसी आयोजन में जाएगे। आज शाम का समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आएं। यदि किसी की बात या नीयत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

भाग्य का सहारा मिलेगा। काम जल्दी से जल्दी सफल हो जाएंगे। खर्चों में कमी आएगी।  पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का सबब बन सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। विवाह और प्रेम के मामले में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

नौकरी में प्रमोशन के पूरे योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सेहत आपका साथ देगी। प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए शुभ है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। सेहत मजबूत रहेगी।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)