इतिहास में 25 मार्च- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी का 1931 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 25 मार्च- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी का 1931 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 25 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में 1788 में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
  • इंग्लैंड में 1807 में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
  • ब्रिटिश की संसद ने 1807 में दास व्यापार समाप्त कर दिया।
  • ग्रीस ने 1821 में तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
  • विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का 1883 में जलावतरण।
  • यूनान की राजधानी एथेंस में 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
  • ग्रीक ने 1924 में अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
  • देश के पहले हेलीकाप्टर “एस-55” को 1954 में दिल्ली में उतारा गया।
  • सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने 1975 में हत्या कर दी।
  • दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय 1987 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
  • नासा ने 1988 में अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1838 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म हुआ।
  • 1905 में प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
  • 1948 में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म हुआ।
  • 1943 में भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म हुआ।

25 मार्च को हुए निधन

  • सन 1940 में चिकित्सक अरस्तु यार जंग का निधन।
  • 1975 में भारतीय राजनीतिज्ञ देइवा ज़िवारात्तीनम का निधन।
  • 2011 में हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का निधन।
  • 2003 में पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
  • 2014 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन।
  • 1931 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी का निधन।

    इतिहास में 24 मार्च- मोरारजी देसाई 1977 में भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)