25 मई राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप कई मामलों में विरोधाभासी विचारों से घिर सकते हैं। आप प्रॉपर्टी के मामले में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।


वृष:  आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा काम नहीं शुरू करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। आपको अपने करियर या बिजनेस में थोड़ा बड़ा टारगेट सोचना चाहिए। प्रेम जीवन में आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी भी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

मिथुन: आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी। आपको आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप भ्रम के शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कर्क: आज आपके सभी कार्य पूरे होते नजर आएंगे। किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपको समय गुजारने के लिए मिल सकता है। अगर कोई लटका हुआ काम है तो वह भी पूरा होगा। पारिवारिक स्तर पर भी आप काफी सक्रिय रहेंगे। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है। प्रेमी लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।


सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपकी सोई प्रतिभा को कोई जगा सकता है। चीजों की खरीदारी में मोलभाव जरूर करें। बिजनेस के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही पूरी सतर्कता से करें। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी के हाथ कोई उपलब्धि लग सकती है।

कन्या: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक रहेंगी। आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर बहस छिड़ सकती है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनस संबंधित यात्राएं आपके लिए लाभदायी साबित होंगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें।

तुला: आज काम में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी आमदनी भी होगी। व्यापार के सिलसिले में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। कार्य में सफलता मिलेगी। अपने पुराने पेंडिंग कामों को पूरा कर पाएंगे। करियर या प्रोफेशनल मोर्चे पर अपनी किस्मत को बदलने की स्थिति में रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत दिखेंगे। रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ: आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे आपके कई काम बनेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपका आत्मबल बढ़ेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन:  दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। काम को सफल बनाने के लिए को अधिक मेहनत करनी होगी। अत्यधिक तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन उखड़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)