25 अक्टूबर का इतिहास- मशहूर गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का 1980 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
25 अक्टूबर का इतिहास- मशहूर गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का 1980 में निधन

25 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 25 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1917: बोल्शेविक (कम्युनिस्ट) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने क्रांति कर रूस की सत्ता पर कब्जा किया।
  • 1924: भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • 1945: द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने ताइवान पर कब्जा किया।
  • 1951: भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
  • 1962: अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1964: अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
  • 1971: संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
  • 1995: तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • 2000: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (USA) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
  • 2005: ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 2008: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1881: स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म।
  • 1896: भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म।
  • 1912: कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म।
  • 1938: प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म।

25 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)