इतिहास में 25 जून- 1983 में भारत ने ‘क्रिकेट विश्व कप’ जीता, माइकल जैक्‍सन का 2009 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 25 जून- 1983 में भारत ने 'क्रिकेट विश्व कप' जीता, माइकल जैक्‍सन का 2009 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 25 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

25 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं


  • अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने 1868 में सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
  • बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन 1913 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 1932 में ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
  • एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ 1947 को आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
  • अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने 1951 में न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
  • इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
  • भारत ने 1983 वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार ‘क्रिकेट विश्व कप’ का खिताब अपने नाम किया।
  • 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
  • श्रीकान्त ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

25 जून को जन्मे व्यक्ति

  • ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म 1900 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1903 में प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे का जन्म हुआ।
  • 1908 में महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का 1924 में जन्म हुआ।
  • 1931 में भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का 1961 में जन्म हुआ।
  • 25 जून 1974 को बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्म हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म 1975 में हुआ।

25 जून को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)