इतिहास में 26 अप्रैल- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का 1920 में निधन, 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 26 अप्रैल- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का 1920 में निधन, 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 26 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • यहूदियों को 1654 में ब्राजील से निकाला गया।
  • सन 1755 में रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
  • यूनान की आजादी के समर्थन में 1828 में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
  • बॉम्बे गैजेट अखबार 1841 में पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
  • मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ 1928 में लंदन में दिखायी गयी।
  • इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान 1929 में पूरी हो गई थी।
  • क्यूबा ने 1959 में पनामा पर आक्रमण किया।
  • एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने सन 1962 में पहली बार चाँद की सतह को छुआ।
  • माल्टा ने 1974 में संविधान अंगीकार किया।
  • सन 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
  • सन 1980 को स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
  • वीआरपी मेनन ने 1990 में लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • सन 2004 में ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट 2008 में देश को समर्पित किया।

26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1864 में स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ।
  • 1987 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ।

26 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)