26 अगस्त का इतिहास- भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का 1910 में जन्म, 1920 में अमरीकी महिलाओं को मताधिकार मिला

  • Follow Newsd Hindi On  
25 जनवरी का इतिहास: प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया

26 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 26 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

26 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1541 में तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
  • 1914 में बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेडे पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।
  • 1920 में अमरीका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
  • 1977 में जर्मनी के शहर म्यूनिख में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • 1978 में जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
  • 1982 में नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
  • 1999 में माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2002 में दक्षिण अफ़्रीकी शहर जोहानिसबर्ग में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ।
  • 2008 में तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम शुरू की ।

26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1910 में भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म हुआ था।
  • 1927 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म हुआ था।
  • 1928 में हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी ओम प्रकाश मुंजल का जन्म हुआ था।
  • 1972 में भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म हुआ था।

26 अगस्त को हुए निधन

  • 1975 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का निधन हुआ था।
  • 2012 में प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन हुआ था।

25 अगस्त का इतिहास- 2001 में शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)