26 जनवरी राशिफल: इन राशियों को हो सकता है धनलाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 26 January 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन काफी बेहतर रहने वाला है।


वृष: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। बनते कामों में विघ्न आ सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। धैर्य रखें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें।

मिथुन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामों में रुकावट आ सकती है। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आज कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं।किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको खुशी मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क: आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कई दिनों से अटके कार्य अब पूरे होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।


सिंह: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी जाएगी। आपको धन लाभ भी होगा। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से प्यार जताने का मौका मिलेगा। परिवार में सभी लोग एकजुट रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्या: अपनी कोशिशों को थोड़ा और तेज करने की जरूरत है। रचनात्मकता दिखाने का अवसर है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर अशांति रहेगी। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय को कोई उपहार देना चाहिए। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला: आज भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सरकारी कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। आपको कुछ निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ कामों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। आसपास के लोगों से तारीफ और सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य बीतेगा। परिवार में खुशियां मिलेंगी। घर को सजाने में समय लगाएंगे। घरेलू खर्चों में भी ध्यान देंगे। कोई नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरुरत है। रिश्तों में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। यात्रा को स्थगित कर दें।

धनु:  आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

मकर: आज का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। बिजनेस के मामले में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन: आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)