27 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को सेहत का रखना होगा ध्यान, इन 7 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 27, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहने वाला है। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपका आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना करें। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। लवमेटस के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी।  प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। भावुक होकर कोई गलत फैसला आज कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है।  छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आपको कुछ अच्छी सूचनाएँ मिल सकती हैं। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी। सेहत कमजोर रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। लंबी यात्राओं से नुकसान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप नौकरी चेंज भी कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। अपनी बातों और कार्यशैली में स्पष्टता रखें। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आपको कई मामलों में भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)