27 मार्च राशिफल: इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 March 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन शुभ है। आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को बॉस से तारीफ मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। फिट रहने के लिए योग करें।


वृष: आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। ऑफिस के सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। घर के कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत ठीक रहेगा। व्यायाम करने से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए इसपर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कर्क: आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपको व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे। छात्रों को पढ़ने में मन लगेगा। अपने लोगों पर भरोसा रखें और काम को मिलजुल कर आगे बढ़ाएं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें।


सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। सामाजिक संगठन से जुड़े लोग सामाजिक भलाई के काम में हिस्सा ले सकते हैं। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

कन्या: आज आपके मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा। आप परिस्थितियों से बोरियत महसूस कर सकते हैं। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं। अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें।

तुला: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आगाज होने के आसार हैं। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। मन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खूब पानी पीएं।

धनु: आज आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। आपका झुकाव सामाजिक सहयोग की ओर हो सकता है। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

मकर: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आप जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ: आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आपके सारे काम आसानी से हल हो जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। छात्रों को जल्द ही कोई अच्छी जॉब मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए प्लान बनाएंगे। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी सलाह बहुत से लोगों के काम आएगी। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख और शांति होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)