इतिहास में 27 अप्रैल- अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म, अभिनेता विनोद खन्ना ने 2017 में दुनिया को कहा अलविदा

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 27 अप्रैल- अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म, अभिनेता विनोद खन्ना ने 2017 में दुनिया को कहा अलविदा

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • मुगल साम्राज्य का शासक बाबर ने 1526 में दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
  • मुगल शासक मुहम्मद शाह का 1748 में दिल्ली में निधन हुआ।
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये 1878 में पहली मंजूरी दी।
  • सन 1908 में लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
  • नाजियों ने 1940 में पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
  • नेशनल डिफेंस कॉलेज की 1960 में नयी दिल्ली में स्थापना।
  • अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ 1972 में पृथ्वी पर वापस लौटा।
  • 1994 को दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस।
  • टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने 2005 में पहली परीक्षण उड़ान भरी।
  • यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने 2010 में भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।

27 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का 1820 में जन्म हुआ।
  • महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का 1920 में जन्म हुआ।
  • उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का 1947 में जन्म हुआ।

27 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)