28 अगस्त राशिफल: जानिए किन राशिवालों के लिए खास है आज का दिन, इस राशि के लोगों को होगा नुकसान!

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 2 october: इस राशि के लोग नए काम में लगाएं पैसा, देखें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 17 August, 2020: ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। वहीं शुक्र और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। गुरु,चंद्रमा,केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में  स्थित हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्य और मंगल स्‍वग्रही हैं।

ग्रहों की स्थिति मध्‍यम है लेकिन सूर्य और मंगल के स्‍वग्रही होने के कारण सकारात्‍मकता बढ़ेगी। आज 28 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 August 2020 Ka Rashifal):


मेष 

नई विचारधारा के जरिए आपको धन की प्राप्ति होगी। किसी महिला के सहयोग द्वारा भी आपको धन मिल सकता है। दशम भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ


आज का दिन आपके लिए संतोष और शांत‍ि का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हालांकि आज के दिन आर्थिक पक्ष उतना मजबूत नहीं है। इस समय धन ख़र्च पहले से बहुत अधिक होगा। नतीजतन आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

धन कमाने के लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। राशि स्वामी के प्रथम भाव में होने के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय डर सताता रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्षोल्लास उत्तपन्न होगा।

कर्क

चंद्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। इससे आपके आजीविका क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए उत्तम समय है क्योंकि पैसे के मामले में इस समय शुक्र आपका साथ दे रहा है। इस समय आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा।

सिंह 

आर्थिक तौर पर समय आपका मध्यम है। भाग्य का आपको पूर्णतः सहयोग मिल रहा है. धन लाभ प्राप्त होगा और कोई नया कार्य प्लान करना लाभकारी रहेगा। आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। इसके साथ ही शिक्षा- प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी।

कन्या

रोजगार-व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक या  सुखद समाचार मिलेगा। कोई पुराना कर्ज़ा चुका पाएंगे और पुराना फंसा हुआ पैसा मिलेगा। इसके अलावा आपके खर्चे पहले से अधिक बढ़ेंगे।

तुला 

आज के दिन आपका धन ख़र्च बहुत ज़्यादा है। इस वजह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्किट द्वारा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने के कारण आकस्मिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक

आपकी राशि द्वितीय केतू योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसकी वजह से कुछ आंतर‍िक विकार संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा क‍ि आप क‍िसी डॉक्‍टर को द‍िखा लें। आर्थिक तौर पर समय आपके लिए अच्छा ही रहेगा। वाणी द्वारा नुकसान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।

धनु 

आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका मध्यम भाव में है। इसलिए किसी न किसी प्रकार की असुविधा से बचकर चलें। आज के दिनआपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन उपहार में म‍िल सकता है।

मकर

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक तौर पर समय आपका पहले से बेहतर है। ऐसे में रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। हालांकि, धन लाभ के लिए आपको पहले से अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ 

आर्थिक पक्ष आपका पहले से बेहतर है, साथ ही आर्थिक नीति के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आपका मन घर के खर्चों को लेकर परेशान रह सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर किसी तरह की अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े-विवाद से बचें।

मीन

आज का दिन बेटे-बेटी की चिंता तथा उनके कार्यों में व्यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए बहुत ख़ास नहीं है। हालांकि जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ के योग बन सकते हैं। बृहस्पति का दशम योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)