28 फरवरी राशिफल: वृष राशि वालों को मिल सकती है नौकरी, मिथुन राशि के जातकों की बढ़ेगी इनकम

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 February 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन शुक्रवार  है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। वाहन लेने का योग बन रहा है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा।


वृष: छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आपके इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय का कोई नया जरिया मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से आपको सुख मिलेगा।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में आप काफी दिमाग से काम करेंगे और कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला:  कार्यक्षेत्र मेें स्थिति सामान्‍य रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु:  किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।

मकर: युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज भाग्य आज आपका साथ देगा। आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी खुश रहेंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

मीन: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)