28 जनवरी का इतिहास: पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का 1865 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
28 जनवरी का इतिहास: पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का 1865 में जन्म

28 January History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 जनवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 28 January

  • 1835: पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
  • 1846: ब्रिटिश सेना ने अलीवाल के युद्ध में रंजोध सिंह की सेना को हराया।
  • 1887: फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू।
  • 1935: आइसलैंड में गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
  • 1961: एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गयी।
  • 1962: अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
  • 1992: अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1998: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड दिया गया।
  • 2010: बांग्लादेश के संस्थापक नेता और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के 5 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई।

Person born on 28 January

  • 1865: पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म।
  • 1928: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्‍म।
  • 1928: देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म।
  • 1930: शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म।
  • 1937: पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्‍म।

Person died on 28 January

  • 1984: में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
  • 1996: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन।
  • 2007: मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन।
  • 2017: भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)