28 जून राशिफल: वृष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कर्क समेत इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 28, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। हर काम समय से पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत रंग लायेगी। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज के दिन नए अनुबंध हो सकते हैं।  कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपको धैर्य का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। काफी समय से परेशान कर रही बीमारी दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। धन से जुड़ी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में कम लाभ होगा। किसी दोस्त की राय लेकर कोई बड़ा काम करेंगे। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपको कम समय में अधिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती हैं। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसान दायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे। आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। कुछ लोगों को प्रतिस्पर्धाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। काम समय से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। पहले किये गये प्रयासों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)