28 मार्च राशिफल: मिथुन राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, इन दो राशियों के लिए चिंता से भरा रह सकता है दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 March 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।


वृष:  आज के दिन नए अनुबंध हो सकते हैं। भेंट या उपहार की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ये यात्रा काफी सफल और सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी।

मिथुन: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क: आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में आप काफी दिमाग से काम करेंगे और कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु:  किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।

मकर: युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन: कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग खूब तरक्की करेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)