इतिहास में 28 मार्च- महान रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का 1868 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 28 मार्च- महान रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का 1868 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर 1561 में हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया।
  • सन 1809 में हुए मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
  • फ्रांस और ब्रिटेन ने 1854 में रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
  • सन 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
  • सन 1930 में तुर्की के कई शहरों का नाम बदल दिया गया जिसमे अंगोरा और कांस्टेंटिनाेपल ने अपना नाम बदलकर क्रमश: अंकारा और इस्तांबुल कर लिया।
  • सन 1939 में स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
  • जर्मन तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को 1939 में तोड़ा।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1941 में नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुँचे।
  • चीन ने 1959 में तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
  • रूस और अमेरिका के बीच 1963 में शीत युद्ध शुरु हुआ।
  • डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने 1965 में काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने 1972 में परमाणु परीक्षण किया।
  • मोरारजी देसाई ने 1977 में भारत में सरकार बनायी।
  • वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 2000 में 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
  • सन 2013 में इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
  • सायना नेहवाल 2015 में दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

28 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का 1868 में जन्म हुआ।
  • गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का 1896 में जन्म हुआ।
  • भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एबिय जे जोस का 1972 में जन्म।
  • भारतीय अभिनेत्री सोनिया अग्रवाल का 1982 में जन्म।
  • पॉप गायिका लेडी गागा का 1986 में जन्म।

28 मार्च को हुए निधन

    • सिक्खों के दूसरे गुरु अंगद देव का 1552 में निधन।
    • दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता काला वेंकटराव का 1959 में निधन।
    • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का 1969 में निधन।
    • सन 2006 में भारतीय दार्शनिक वेथाथिरी महर्षि का निधन।
    • सन 2006 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का 2006 में निधन।

      इतिहास में 27 मार्च- AMU के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का 1898 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)