Horoscope Today, 28 मई राशिफल: धनु राशि वालों को हो सकता है अचानक धनलाभ, इन 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा गुरुवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरूवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नयी रणनीति बनायेंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।


वृष:  आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन की आवक से आपको खुशी मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क: आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में आप काफी दिमाग से काम करेंगे और कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको इनकम के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। आपके जीवन मे सकारात्मकता बढ़ेगी। आज आपको अपने आसपास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु:  अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको सितारों का साथ मिल सकता है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर: युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ समय गुजारेंगे। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचित धन में बढ़ोतरी होगी। आपको पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देने की जरुरत है। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनेगा। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं।

मीन:  करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ ऑफर स्वीकृत हो सकता है। किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।  स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)