सिविल सेवा परीक्षा में 28 मुस्लिम छात्रों ने पाई कामयाबी, पिछले साल से कम रहा रिजल्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
सिविल सेवा परीक्षा में 28 मुस्लिम छात्रों ने पाई कामयाबी, पिछले साल से कम रहा रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कुल 759 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं।  कनिष्क कटारिया ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। अक्षत जैन दूसरे स्थान पर और जुनैद अहमद तीसरे स्थान पर रहे हैं।

IAS के लिए 180, IFS के लिए 30, IPS के लिए 150, सेंट्रेल सर्विसेज ग्रु ए के लिए 384 और Group B सेवाओं के लिए 68 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। महिलाओं में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहला स्थान हासिल किया। सृष्टि की ओवरऑल रैंक पांचवी रही। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 15 पुरूष, 10 महिलाएं हैं।


इस बार सफल मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ़ 28 रही है। टॉप 10 में जुनैद अहमद हैं जिन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि जुनैद ने अपनी तैयारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की थी। वहीं टॉप 100 में सिर्फ 2 मुस्लिम उम्मीदवार ही जगह बना पाने में कामयाब रहे। पिछली बार साल 2017 में टॉप 100 में 7 मुस्लिम छात्रों ने जगह बनाई थी।

इस तरह कुल उम्मीदवारों में 3.69 फ़ीसदी मुस्लिम उम्मीदवार सिविल सेवा में चुने गए हैं। जबकि पिछले साल 2017 के रिजल्ट में 990 में 52 मुस्लिम उम्मीदवारों का चयन हुआ था। आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका था, जब इतनी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आइएएस की परीक्षा में पास हुए थे। टॉप 100 में 6 मुस्लिम थे। जबकि इसके पिछले साल सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजों में 1099 में 50 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम आए थे। यानी साल 2017 में 5.25 प्रतिशत तो वहीं साल 2016 में ये प्रतिशत 4.55 रहा है।

 परीक्षा  वर्ष  कुल चयन मुसलमान उम्मीदवार


2017  990  52

2016  1099  50 

2015  1078  37

2014  1236  40

2013  1122  34

2012  998  31

2011  910  29


UPSC Civil Services Result 2018: जारी हुआ फाइनल रिजल्ट, कनिष्क कटारिया बने टॉपर

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)