29 अगस्त राशिफल: धनु और मकर राशि वाले रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 29 August, 2020: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया एकादशी तिथि और शनिवार  है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भुवनेश्वरी जयंती मनायी जाती है। दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

आज 29 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 August 2020 Ka Rashifal):


1. मेष राशि 

आज के दिन आप आर्थिक तौर पर आप मज़बूत रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से भी सचेत रहें। सहकर्मियों से कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं करना चाहिए, अन्यथा वर्क रिपोर्ट खराब हो सकती है।

2. वृषभ राशि 


आज के दिन आपको मित्रों की याद सताएगी. किसी पुराने मित्र के खोने की ख़बर मिल सकती है. जिससे आपका मन दुखी और उदास हो सकता है.

3. मिथुन राशि 

आज के दिन  अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। पुराने किए गए निवेश लाभ के रूप में सामने आएंगे। युवाओं को दिनचर्या में सुधार लाना होगा, वहीं दूसरी ओर संगति पर भी ध्यान दें।

4. कर्क राशि 

किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। परिवार की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आपके लिए किसी भी प्रकार का आर्थिक संकट आज के दिन नज़र नहीं आ रहा है।

5. सिंह राशि 

आज के दिन नकारात्मक बातों को दिल से कतई न लगाए। ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो कठिन परिश्रम करने के कारण मंज़िल प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक तनाव महसूस करेंगे और कार्यों से ध्यान भटक सकता है।

6. कन्या राशि 

अगर नौकरी को लेकर परेशान चल रहें थे, तो उसमें भी सुधार आता दिख रहा है। आपके ग्रहों की स्थिति आर्थिक नुकसान करा सकती है।आज के दिन आपको किसी पुरुष द्वारा पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे मन में खुशी बनी रहेगी और संतुष्टि महसूस करेंगे।

7. तुला राशि 

ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय ना लें।

8. वृश्चिक राशि 

अचानक कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकता है। पदोन्नत के अवसर बन सकते हैं।  आपको बाहर जाने का मौका मिलेगा लेकिन यात्रा स्थगित होने से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

9. धनु राशि 

आज के दिन नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को बॉस व उच्चाधिकारीयों से बहस नहीं करनी चाहिए। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। पूर्व में की गई मेहनत का आपको परिणाम मिलेगा और किसी भी प्रकार की समस्या महसूस नहीं करेंगे।

10. मकर राशि 

आज के दिन आपको किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आपके अंदर अध्यात्म की शक्ति बढ़ेगी और किसी न किसी चीज़ को लेकर आप आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ेंगे.

11. कुंभ राशि

आज के दिन ऑफिस में सहयोगी षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए कार्य को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। किसी छुपी हुई बात के सामने आने से आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

12. मीन राशि

ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन आज का दिन बेहद लाभकारी रहेगा। हालांकि आपको आर्थिक चिंता सता सकती है। आर्थिक मदद नहीं मिलने के कारण मन में तनाव हो सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)