29 अगस्त का इतिहास- 1905 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
29 अगस्त का इतिहास- 1905 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म

29 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।
  • 1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
  • 1898 : गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।
  • 1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
  • 1932: अंतरराष्ट्रीय युद्ध निरोधक कमेटी का एमस्टर्डम में गठन हुआ।
  • 1947 : संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन।
  • 1953: रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
  • 1974 : चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
  • 1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।
  • 2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
  • 2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
  • 2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
  • 2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।

29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1887: भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज नारायण मेहता का जन्म।
  • 1905 : भारतीय हॉकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।
  • 1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक और इसरो के पूर्व चेयरमैन के राधाकृष्णन का जन्म।

29 अगस्त को हुए निधन

  • 1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।
  • 2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

28 अगस्त का इतिहास- प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का 1896 में जन्म हुआ

National Sports Day 2019: इस महान खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)