29 फरवरी राशिफल: मेष और सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहेगा शनिवार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 February 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार  है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (29 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। धन लाभ हो सकता है। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे।परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है।


वृष: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा। आपको अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। आपके पास धन का आगमन होगा। आपके खर्चे भी बढ़े हुए होंगे। परिवार के सदस्यों से भी आपको सुख और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। लव रिलेशनशिप में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अच्छा लाभ होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकता है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है।

कर्क: आज अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। ये समय आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। माता-पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।


सिंह: आज का दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या: आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं।

तुला: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विदेश यात्रा करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ: आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)