29 जुलाई का इतिहास- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वालीं अरुणा आसफ अली का 1996 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
29 जुलाई का इतिहास- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वालीं अरुणा आसफ अली का 1996 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची।
  • भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में की गई।
  • न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन 29 जुलाई 1899 में किया गया।
  • मोहन बगान ने 1911 में आईएफ शील्ड पहली बार जीता।
  • मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  • श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2010 को 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।
  • 29 जुलाई 1905 को संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 1931 को हुआ था।

29 जुलाई को हुए निधन

  • 1890 में नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ था।
  • अरुणा असफ अली का 1996 में निधन हुआ था। वह ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक थीं।
  • पौलैण्ड के प्रथम सचिव रहे एडवर्ड गिरेक का निधन 2001 में हुआ था।
  • 2017 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)