29 मार्च राशिफल: इन राशियों के लिए परेशानी से भरा रह सकता है दिन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 March 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (29 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।


वृष:  आज आपको हर क्षेत्र में कुछ न कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। घर और परिवार पर खर्च करने के मामले में भारी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। आपकी बात सुनी जाएगी और आप अपनी योजनाओं को ठीक से समझा भी पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपका मनोबल अच्छा रहेगा। यदि आप कोई खेल खेलते हैं तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधो के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। संतान की आजीविका संबंधी चिंता का समाधान होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।


सिंह: आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप कोई नया गैजेट खरीद सकते हैं। आलस्य का त्याग करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लव लाइक में तनाव बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से कोई लाभ मिल सकता है। कोई एक विरोधी आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कन्या: आज आपका दिन अनुकूल नहीं रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति जस की तस रहेगी। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु:  आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित युवकों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

मकर: आज आपका दिन सही रहेगा। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ: आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराश होना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

मीन: आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। काम में हर तरह से आपको आसपास वालों का सपोर्ट मिलेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)