इतिहास में 29 मार्च- तेनजिंग नोर्गे तथा हिलैरी द्वारा 1953 में माउंट एवरेस्ट पर फतह

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 29 मार्च- तेनजिंग नोर्गे तथा हिलैरी द्वारा 1953 में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अकबर ने 1561 में मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
  • सन 1798 में स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
  • भारत में ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ बंगाल नेटिव इन्फैंट्री विद्रोहों और लंबे समय से चल रहे 1857 के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम में सिपाही मंगल पांडे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने गये।
  • ब्रिटिश संसद ने 1867 में कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
  • ऑस्ट्रेलिया में 1901 में पहला संघीय चुनाव हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता लक्ष्मण नायक को 1943 में बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
  • तेनजिंग नोर्गे तथा हिलैरी द्वारा 1953 में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का 1954 में उद्घाटन किया गया।
  • फ्रांस ने 1967 में पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरआत की।
  • तेलुगु देशम पार्टी का एन. टी. रामाराव के द्वारा 1982 में गठन हुआ।
  • आयरलैंड 2004 में कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
  • दुनिया के 370 शहरों ने 2008 में पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
  • इंग्लैंड एण्ड वेल्स में 2014 में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया।

29 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का 1913 में आज ही के दिन जन्म हुआ।
  • दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का 1928 में जन्म हुआ।
  • भारतीय फिल्म अभिनेता उत्पल दत्त का 1929 में जन्म हुआ।
  • इंग्लैंड के प्रधानमन्त्री जॉन मेजर का 1943 में जन्म हुआ।
  • न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का 1951 में जन्म को ऑकलैंड में हुआ।

29 मार्च को हुए निधन

  • 1963 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)