Horoscope Today, 29 मई राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (29 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। कहीं रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।


वृष:  कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई- बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन: आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपका मनोबल अच्छा रहेगा। कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सीनियर आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगें। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी।  अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें।


सिंह: आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप कोई नया गैजेट खरीद सकते हैं। आलस्य का त्याग करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लव लाइक में तनाव बढ़ेगा। कोई एक विरोधी आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कन्या: आज आपका दिन अनुकूल नहीं रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति जस की तस रहेगी। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको कोई संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है। परिवार में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु:  आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित युवकों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

मकर: आज आपका दिन सही रहेगा। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ: आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है।  व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी।  समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

मीन: आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)