3 अप्रैल राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 April 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आप काम के प्रति बेहद सक्रिय रहेंगे। कई दिनों से लटके हुए काम पूरा करके राहत की सांस लेंगे । जरूरतमंद की मदद के लिए आप हरसंभव कोशिश करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। आज प्रसिद्धि और सम्मान दोनों मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा।


वृष: आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मुलाकातें आज आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन: आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा वाले लोग बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके जीवन साथी आप पर प्रेम, सेवा और स्नेह की बौछार करेंगे। पारिवारिक जीवन से चिंतित रह सकते हैं।

कर्क: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है। मन को शांत रखें। धन खर्च ना करें। गुप्त शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप कुछ नया कर सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपका कार्यभार बढ़ सकता है। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। अपनी गुप्त बातें किसी से भी उजागर करने से बचे रहें।

कन्या: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा। कोई भी कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएगा। कुछ समय से काफी नकारात्मक भावनाएं आपके मन में घर कर रही हैं। अपनी सारी यात्राएं रद्द कर दें। आपके आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

तुला: आज का दिन शुभ है। अटके प्रोजेक्ट में गति आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप प्रशंसा और पुरस्कार से नवाज़े जाएंगे। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक: समय ठीक है। विशेष काम कर सकते हैं। लोगों की मदद मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक उत्पन्न अप्रत्याशित व्यय वित्तीय परेशानी दे सकते हैं। प्रियजनों के साथ अति संवेदनशील होने की कोशिश ना करें। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर होंगे।

मकर: आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। पदोन्नति के मामले में सफलता मिलने की गुंजाइश है। विवाहित जोड़े आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे।

कुंभ: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कारोबार में नए निवेश की ओर न बढ़ें, भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा वाले लोग किसी बात को लेकर पशोपेश में रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें। छोटी छोटी बातों पर तनाव न लें। घर-परिवार में क्लेश बढ़ेगा। सेहत में गिरावट आएगी।

मीन: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कोई अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपके किसी प्रयास को लोगों की तारीफ और सम्मान मिल सकता है।  आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)