इतिहास में 3 अप्रैल- राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय बने

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 3 अप्रैल- राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय बने

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं


  • जोसेफ स्टालिन को 1922 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से 1933 में पहली बार विमान ने उड़ान भरी।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने 1949 में उत्तरी अटलांटिक समझौते(NATO) पर हस्ताक्षर किए।
  • राकेश शर्मा 1984 में रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
  • भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण 1999 में किया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 2001 को भारत यात्रा पर पहुँचे।
  • नेपाल में माओवादियों ने 2006 में संघर्षविराम की घोषणा की।
  • सन 2007 में नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
  • मेधा पाटकर को 2008 में राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया।
  • कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान पर 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर ICC T-20 विश्व कप जीता।

3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का 1903 में जन्म।
  • भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का 1914 में जन्म।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म 1929 में हुआ।
  • 1931 में प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म।
  • मशहूर गायक हरिहरन का 1955 में जन्म हुआ।
  • भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का 1962 में जन्म।

3 अप्रैल को हुए निधन

  • चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन 1325 में हुआ था।
  • भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की 1680 में रायगढ में मृत्यु।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 6 संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन 2010 को हुआ था।
  • हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का 2017 में निधन।

    इतिहास में 2 अप्रैल- भारत ने 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)