3 अगस्त का इतिहास- इतालवी नाविक कोलंबस स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  
3 अगस्त का इतिहास- इतालवी नाविक कोलंबस स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।
  • इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ।
  • मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने 1780 को ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना 1900 में हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने 1914 को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से 1914 को गुजरा।
  • एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
  • बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार 1985 में प्रदान किया गया।
  • अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए 2004 में रवाना हुआ।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 2007 को रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
  • इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
  • महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।
  • पुष्पकमल दाहाल 2016 में नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।

3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म 1886 को आज ही के दिन हुआ था।
  • भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म 1916 को हुआ था।
  • भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म 1919 को हुआ था।
  • भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 1936 को हुआ था।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 1984 को हुआ था।
  • अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म 1984 में हुआ था।

3 अगस्त को हुए निधन

  • मौलवी खुदाबक़्श खान का निधन 1908 में हुआ।
  • महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 1957 को हुआ था।
  • हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 1993 को हुआ था।
  • रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन 2008 को हुआ था।

    2 अगस्त का इतिहास- विश्वनाथन आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)