3 दिसंबर का इतिहास- भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए

  • Follow Newsd Hindi On  
3 दिसंबर का इतिहास- भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए

3 December History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 3 December

  • 1790: लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • 1796: बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
  • 1829: वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1910: फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • 1967: भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
  • 1967: इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
  • 1971: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • 1984: भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • 1989: रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

Person born on 3 December

  • 1882: प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म।
  • 1884: भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म।
  • 1889: स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म।
  • 1903: हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म।
  • 1937: भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
  • 1957: JNU में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म।
  • 1982: टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म।

Person died on 3 December


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)