3 फरवरी राशिफल: आज वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत, इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 February 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आप काम के प्रति बेहद सक्रिय रहेंगे। कई दिनों से लटके हुए काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे । जरूरतमंद की मदद के लिए आप हरसंभव कोशिश करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


वृष: आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मुलाकातें आज आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन: आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा वाले लोग बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके जीवन साथी आप पर प्रेम, सेवा और स्नेह की बौछार करेंगे। पारिवारिक जीवन से चिंतित रह सकते हैं।

कर्क: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है। मन को शांत रखें। धन खर्च ना करें। गुप्त शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप कुछ नया कर सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपका कार्यभार बढ़ सकता है। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। अपनी गुप्त बातें किसी से भी उजागर करने से बचे रहें।

कन्या: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा। कोई भी कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएगा। कुछ समय से काफी नकारात्मक भावनाएं आपके मन में घर कर रही हैं। अपनी सारी यात्राएं रद्द कर दें। आपके आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

तुला: आज आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में जमकर फायदा होने के संकेत हैं। खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का पहिया आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा रहा है।

वृश्चिक: आज मन चिंताग्रस्त रहेगा। कार्य का दबाव रहेगा। धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। दस्तावेज से जुड़े कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।

धनु:  आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों एवं प्रियजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा।

मकर: कार्यस्थल पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप धर्म या समाज के कार्यों से से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ: कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

मीन: आकस्मिक घटना के कारण चोटिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। पेशे से जुड़ी यात्राएं लाभदायक नहीं होंगी। चिकित्सा और व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)