30 अगस्त का इतिहास- गीतकार शैलेन्द्र का 1923 में जन्म, प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का 2014 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
30 अगस्त का इतिहास- गीतकार शैलेन्द्र का 1923 में जन्म, प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का 2014 में निधन

30 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

30 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1659 में दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
  • 1836 में मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
  • 1842 में एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1928 में द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
  • 1945 में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
  • 1947 में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
  • 1951 में फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1984 में अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
  • 1991 में अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 2001 में युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
  • 2003 में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2007 में बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
  • 2007 में जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
  • 2009 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।
  • 2011 में हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण बना।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1559: अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर ‘सलीम’ का जन्म हुआ था।
  • 1888: भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ था।
  • 1895: भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1903: हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1923: गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 1923 को हुआ था।

30 अगस्त को हुए निधन

  • 1659: मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का निधन हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन हुआ था।
  • 1976: हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
  • 2008: प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ था।
  • 2014: प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हुआ।

    29 अगस्त का इतिहास- 1905 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)