30 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का 1909 में जन्म, मशहूर ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का 1974 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
30 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का 1909 में जन्म, मशहूर ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का 1974 में निधन

30 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 30 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

30 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को 1905 में स्वीकृती दी।
  • बेनिटो मुसोलिनी ने 1922 को इटली में सरकार बनाई।
  • पहली बार लंदन में 1925 को टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
  • भारत संयुक्त राष्ट्र में 1945 को शामिल हुआ।
  • भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ 1956 में खुला।
  • ब्रिटेन में 1960 को पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
  • जोसेफ स्तालिन की कब्र को 1961 में मास्को के रेड स्क्वायर स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया।
  • तुर्की में 1973 को इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।
  • ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा 2003 को प्रारम्भ।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 2003 में पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
  • उक्रेन ने 2004 में फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
  • असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 2008 में श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1887: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म।
  • 1909: प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म।
  • 1949: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म।
  • 1990: भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ राही सरनोबत का जन्म।

30 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)