इतिहास में 30 जून- इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी की 1980 में विमान दुर्घटना में मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 30 जून- इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी की 1980 में विमान दुर्घटना में मौत

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 30 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

30 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 में हुई।
  • लंदन में टॉवर ब्रिज काे 1894 में खाेला गया।
  • दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1914 में पहली बार गिरफ्तार किया गया।
  • बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार 1938 में कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
  • भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा 1947 में की गई।
  • अमेरिका ने 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
  • हांगकांग पर से 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
  • ब्राजील ने 2002 में जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता 2005 को दी गयी।
  • 2006 के फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को 2008 में इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • राबर्ट मुगावे ने 2008 में जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति 2012 में बने।

30 जून को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म 1911 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म 1928 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 1934 में हुआ।
  • आज ही के दिन अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म 1966 में हुआ था।
  • श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म 1969 में हुआ।

30 जून को हुए निधन

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)