इतिहास में 30 मई-1826 में पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ की शुरुआत, 1987 में गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 30 मई-1826 में पहले हिंदी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' की शुरुआत, 1987 में गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 30 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • इंग्लैंड के एसेक्स में 1381 में किसानों का विद्रोह शुरु किया।
  • स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने 1539 में फ्लोरिडा की खोज की।
  • “उदन्त मार्तण्ड” पहले हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत 1826 में हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना 1867 में हुई।
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 1896 में पहली आटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1919 में जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का 1975 में गठन हुआ।
  • गोवा 1987 में देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
  • 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को 1996 में नया पंचेन लामा चुना गया।
  • विश्वनाथन आनंद 2012 में पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक 2015 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

30 मई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म 1909 में हुआ।
  • अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म 1922 में हुआ।
  • पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म 1947 में हुआ।

30 मई को हुए निधन

  • सिक्खों के पांचवे गुरु, गुरु अर्जन देव का निधन 1606 में हुआ।
  • ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन 1991 में हुआ।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन 2000 में हुआ।
  • बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन 2013 में हुआ।
  • एन. एम. जोशी का निधन 1955 में हुआ बो भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)