इतिहास में 31 मार्च- फ्रांस में एफिल टावर को 1889 में आधिकारिक रुप से खोला गया

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 31 मार्च- फ्रांस में एफिल टावर को 1889 में आधिकारिक रुप से खोला गया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 31 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • भारत में 1774 में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
  • मुंबई में 1867 में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • अमेरिका में 1870 में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
  • फ्रांस में एफिल टावर को 1889 में आधिकारिक रुप से खोला गया।
  • बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को 1959 में तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
  • बंबई में 1964 में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।
  • सोवियत रूस ने 1966 में पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
  • विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने 2007 में छह स्वर्ण हासिल किये।
  • जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 2011 में भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

31 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का 1504 में जन्म हुआ।
  • भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का 1865 में जन्म हुआ।
  • 1860 में हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक रमा शंकर व्यास का जन्म हुआ।
  • 1934 में अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ।
  • 1938 में भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का 1945 में जन्म हुआ।

31 मार्च को हुए निधन

  • महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 1727 में निधन।
  • 1930 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का 1972 में निधन हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)