Horoscope Today, 31 मई राशिफल: मेष और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 31 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 31 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (31 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है।


वृष:  आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज सुख भरे पल आ सकते हैं। प्रेम जीवन में आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप कमजोर रहेंगे।

मिथुन: काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घर की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


सिंह: आपके लिए दिन आज कुछ खास रह सकता है। कोई अच्छी सूचना आपका इंतजार कर रही है। निजी जीवन में कोई अच्छा अचीवमेंट मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या तरक्की मिल सकती है। किसी मित्र या करीबी व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। बहुत रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। कारोबार में कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। गृहस्थ जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में एकदूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

तुला: आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। लवमेटस आज घर पर अपनी शादी की बात करेंगे। पुरानी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी काफी बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

धनु: आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कोई आपसे किया हुआ वादा तोड़ सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। व्‍यापारिक, प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य में कोई रिस्‍क न लें।

मकर: कुछ नए कामों को शुरू करने का दिन है। किसी खास दोस्त के साथ पार्टनरशिप में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

कुंभ: आपके लिए नया अवसर सामने होगा। आज सितारों का साथ मिल सकता है। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन: दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के योग है। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को आज ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)